{"_id":"5c129b4942c7925cc50edcfe","slug":"no-other-mining-clearance","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन नहीं हुई खनन निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन नहीं हुई खनन निकासी
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग के एसडीओ से वार्ता करते खनन कारोबारी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर और ट्रक यूनियन का एकीकरण होने के बाद बृहस्पतिवार को दूसरे दिन शारदा नदी से खनन निकासी नहीं हुई। अब सोमवार से खनन निकासी होने की संभावना है।
शक्तिमान ट्रक यूनियन एवं ट्रैक्टर यूनियन के एकीकरण पर सर्वसम्मति नहीं बनने से बुधवार को ट्रैक्टर स्वामियों ने शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम से खनन निकासी शुरू कर दी थी। इसके बाद बुधवार शाम क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल पर ट्रैक्टर और ट्रक यूनियन का एकीकरण कर राजू रावत को अध्यक्ष और ट्रैक्टर यूनियन अध्यक्ष चंदन सिंह महर को उपाध्यक्ष बनाया गया था।
निर्णय लिया कि शक्तिमान ट्रकों की फिटनेश के बाद खनन शुरू किया जाएगा। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि सोमवार 17 दिसंबर से खनन सुचारु रूप से शुरू होने की संभावना है। उधर, खनन शुरू नहीं होने से वाहनों के चालक, परिचालक, मजदूर आदि की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है।
अपस्ट्रीम का सीमांकन शीघ्र करने की मांग
शारदा नदी के अप स्ट्रीम में नदी की धार परिवर्तित कर सीमांकन शीघ्र करने और डाउन स्ट्रीम में खनन मार्ग दुरुस्त करने की मांग को लेकर खनन कारोबारियों ने शारदा रेंज के एसडीओ राजेश श्रीवास्तव से वार्ता की। स्थलीय निरीक्षण के बाद एसडीओ ने नदी की धार तीव्र होने से उसे डायवर्ट करने को असुरक्षित बताया।
विज्ञापन
कहा कि जेसीबी लगाने को उच्चाधिकारियों से अनुमति ली जाएगी। इस दौरान रेंजर गोविंद सिंह रजवार, डीएलएम खनन हरीश पाल के अलावा शक्तिमान संघ के अध्यक्ष राजू रावत, उपाध्यक्ष चंदन महर, पवन पांडेय, अनिल सिन्हा, दीपक सिंह बिटठ्ल आदि मौजूद थे।