फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No More Doctor in Tanakpur

बदहाल स्वास्थ्य सेवा के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
No More Doctor in Tanakpur
टनकपुर में राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है नारे के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने पहले संयुक्त चिकित्सालय में धरना दिया और फिर राज्य सरकार का पुतला फूंक नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य के विकास में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के हाल बदतर हुए हैं। अस्पतालों में डॉक्टर और विशेषज्ञों के पद खाली हैं। इससे आम जनता का असुविधा झेलनी पड़ रही है, लेकिन सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, गोपाल बिष्ट, भवानी टम्टा, रूपेश कुमार, भैरव जोशी, चंदन सिंह, भवानी थापा, अनिल प्रसाद सिन्हा, सूरज बोहरा, नीरज मिश्रा, बसंत राय, खालिद अंजुम, कमल पंत, बच्ची महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed