नाबालिगों को नहीं सौंपे दोपहिया वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के लिए सुरक्षा की गारंटी देता है। किसी आकस्मिक दोपहिया वाहनों की दुर्घटना में अक्सर हेलमेट नहीं पहनने से जीवन हानि और पहनने से जीवन रक्षा के तमाम उदाहरण देखने को मिलते हैं। अक्सर हेलमेट नहीं पहनने संबंधी ज्यादा दुर्घटनाएं उन किशोरों और नवयुवकों के साथ होती हैं, जिन्हें माता-पिता या तो स्वयं वाहन सौंपते हैं, या माता-पिता की नजरों से बचकर चोरी-छिपे युवा बाइकिंग करने लगते हैं। इस संबंध में माता-पिता, मित्रों एवं परिचितों को चाहिए कि वे नाबालिगों और मित्रों को किसी भी हालत में अपना वाहन न सौंपें। वयस्कों को चाहिए कि वे हेलमेट अपनी सुरक्षित यात्रा के लिए अनिवार्य रूप से पहनें।
स्पीड नहीं स्किल प्राप्त करने में है तारीफ
युवा देवम भट्ट कहते हैं कि हमारी तारीफ स्किल प्राप्त करने में होती है, न कि स्पीड। इसलिए जीवन और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए हेलमेट अति आवश्यक है। इसके प्रयोग से व्यक्ति की जान तो बचती ही है, वह अनावश्यक अपमान और चालान से भी बच जाता है।
कॅरिअर के लिए करें प्रतिस्पर्द्धा
युवा दिव्यांशु ओली का कहना है कि बाइकर्स को बेहतर कॅरिअर के लिए प्रतिस्पर्द्धा करनी चाहिए न कि सड़क पर तेज गति से वाहन चलाने की। समय और अवसर हमेशा बेहतरी के लिए नहीं मिलते हैं, व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर जीवन के रोमांच को आगे बढ़ाने के बजाय समाप्त कर देते हैं।
अनिवार्य रूप से पहनें हेलमेट
नीरज राय का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर सड़क पर अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता होती है। दोपहिया वाहन चूंकि बेहद संवेदनशील वाहन हैं। अत: सुरक्षा के इंतजामों के लिए हम हेलमेट पहनकर सुनिश्चित कर सकते हैं।
आदर्श नागरिक बनें, हेलमेट पहनें
नीरज बिनवाल कहते हैं कि सड़क के नियम एवं कानून नागरिकों और वाहन चालकों सभी की सुरक्षा के लिए बने हैं। हमें एक आदर्श नागरिक के रूप में सड़क के नियमों का पालन कर अपने तथा दूसरे के जीवन को बचाने का प्रयास करना चाहिए। दोपहिया वाहन चालक यह कार्य नियंत्रित स्पीड और हेलमेट पहनकर कर सकते हैं।