{"_id":"5c13e834bdec2253fb20cda5","slug":"no-internet-villagers-return-in-vain","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट न होने से मायूस लौटे आयुष्मान कार्ड बनाने आए ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट न होने से मायूस लौटे आयुष्मान कार्ड बनाने आए ग्रामीण
Fri, 14 Dec 2018 10:58 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में इंटरनेट सेवा ध्वस्त होने के चलते आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड न बनने से परेशान रायकोट महर के ग्रामीण।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन स्वास्थ्य कार्ड बनाने आए रायकोट महर के ग्रामीणों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। दिनभर इंटरनेट न चलने के कारण घंटों इंतजार के बाद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने कार्ड नहीं बनने और उनका समय बर्बाद होने पर गहरी नाराजगी जताई।
रायकोट महर के ग्रामीण पूरन राम, जीवन राम, नारायण हरीश, राम, श्यामा देवी, अभिषेक, दीपक कुमार, जीवन राम, ईश्वरी राम, आनंदी, हरली, मीना, हेमा, नंदा, बसंती, गौरी, उमेदी देवी आदि का कहना है कि गांव की आशा द्वारा शुक्रवार को सीएचसी लोहाघाट में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की बात कहकर बुलाया गया था। सुबह नौ बजे ही अस्पताल आए, लेकिन इंटरनेट नहीं चलने से निराश होकर लौटना पड़ा।
लोहाघाट की आशा ब्लॉक समन्वयक निर्मला पुनेठा का कहना है कि गोल्डन कार्ड बनाने के लिए रायकोट महर के 39 लोगों को बुलाया गया था। बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण एक भी व्यक्ति का कार्ड नहीं बन पाया। शनिवार को इंटरनेट ठीक होने के बाद इनके ही आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इधर बीएसएनएल के जूनियर तकनीकी अधिकारी गौरव कन्याल से इंटरनेट में आई खराबी की जानकारी चाहने पर उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।