फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No cleaning, no street lights, why should tax

न सफाई, न स्ट्रीट लाइट, क्यों दें टैक्स

Thu, 17 Dec 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 17 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन

व्यापारियों ने पाटी बाजार में स्वच्छता, पथ प्रकाश, नाली, कूड़ा निस्तारण, सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था की मांग उठाई है। व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता और सुरेंद्रराज के संचालन में हुई बैठक में व्यापारियों का कहना था कि जिला पंचायत यहां से प्रतिवर्ष 55 हजार रुपये कर वसूलती है, इसके एवज में वह सुविधाएं नहीं देती हैं।

विज्ञापन


सुरेश भट्ट, जगदीश भट्ट, शोबन मौनी, ललित पाटनी, कैलाश भट्ट, पूर्व तहसीलदार भगीरथ सोराड़ी, विनोद गहतोड़ी, संजय पाटनी, हेम शर्मा, छत्र  सिंह बिष्ट आदि का कहना था कि यहां के व्यवसायी आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने अपने प्रयास से स्वच्छक की व्यवस्था की है। उसका भुगतान करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


जिपं अध्यक्ष ने पूर्व में ग्रामीण कस्बाई क्षेत्रों को तीन-तीन लाख रुपये देने की बात कही थी, जिसमें ब्याज की राशि से सफाई अन्य कार्य किए जाने की बात कही गई थी। जो अभी नहीं हो पाई है। यहां कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है, उसका बिल भी व्यापारियों को देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग से की गई है बजट की मांग
जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी का कहना है कि यहां के सभी स्थानों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए पहल की गई है। जिसके लिए  विद्युत विभाग में धन भी जमा किया जा चुका है। यहां नालियों, शौचालयों तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को दिया जाना जिला पंचायत के एजेंडे में शामिल है। इसके लिए अलग से बजट की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed