फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Night shelter ready for attendants, but not operational

Champawat News: तीमारदारों के लिए रैन बसेरा बनकर तैयार, लेकिन संचालन नहीं

Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Night shelter ready for attendants, but not operational
चंपावत। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के रहने के लिए रैन बसेरा आठ माह पहले बन कर तैयार हो गया था, लेकिन अभी तक जिला अस्पताल के हैंडओवर नहीं हुआ है। इससे मरीजों को लेकर आए तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पेयजल निर्माण विभाग ने 30 लाख की लागत से दो मंजिला रैन बसेरे का निर्माण किया है। इसमें एक बार में 12 लोग रह सकते हैं। रैन बसेरे में बिजली कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं होने के कारण अभी तक अस्पताल को हस्तांतरण नहीं हुआ है। इससे मरीजों के तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले अस्पताल में भर्ती मरीज की तीमारदारों के रहने के लिए किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं थी। मरीजों के साथ आए तीमारदारों को जमीन या फिर बगल में खाली पड़े अन्य बेडों पर रात गुजारनी पड़ती थी। अगर अस्पताल में बेड खाली नहीं होता था तो कई तीमारदारों को होटलों में कमरा किराये पर लेकर रहना पड़ रहा। जल्द रैन बसेरे का संचालन होने से मरीजों के तीमारदारों दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल परिसर में दो मंजिला रैन बसेरा बनकर तैयार है। बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है। इसके लिए यूपीसीएल विभाग के कर्मियों ने निरीक्षण भी किया है। अस्पताल में जल्द ही व्यवस्था शुरू हो जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. देवेश चौहान प्रभारी सीएमओ,चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed