{"_id":"682cb8c52534a0a1f8043464","slug":"nhpc-inter-regional-sports-competitions-concluded-champawat-news-c-229-1-alm1003-124164-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएचपीसी अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएचपीसी अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न
Tue, 20 May 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 20 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 19 मई को पहले दिन फुटबाल, चैस और ब्रिज प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने किया। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। दूसरे दिन मंगलवार को रिद्धम हाल में चेस प्रतियोगिता का उद्घाटन महाप्रबंधक विद्युत मो. जावेद अंसारी ने किया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के अंतर्गत आने वाले पावर स्टेशन और परियोजनाओं की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन एनएचपीसी काॅरपोरेट संचार विभाग निगम मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के निर्देशों से बनबसा के टनकपुर पावर स्टेशन में आयोजित की गई। फुटबाल प्रतियोगिता एनएचपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय खेल मैदान और चेस, ब्रिज प्रतियोगिताओं का आयोजन एनएचपीसी रिद्धम हाॅल में संपन्न हुई। टनकपुर पावर स्टेशन समेत चंडीगढ़ रीजन की पांच परियोजनाओं और पावर स्टेशन की टीमों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन