फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH blocked at Sawaladue to landslide

मलबा आने से एक घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
NH blocked at Sawaladue to landslide
चंपावत में स्वांला के समीप मलबा आने से राजमार्ग में फंसे वाहन। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। शुक्रवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला के समीप पहाड़ी से मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग एक घंटे के लिए यातायात के लिए बंद हो गया। जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। स्वांला की पहाड़ी में भारी मात्रा में मलबा गिरने की सूचना मिलने पर कार्यवाक संस्था के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मशीनों की सहायता से मलबे को हटाने का काम शुरू किया। कार्यदाई संस्था ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को बारहमासी सड़क में तब्दील करने का काम चला राहा है। इस दौरान स्वांला में पहाड़ी के लगातार दरकने से मार्ग चौड़ीकरण का काम प्रमभावित हो रहा है। इस स्थान पर पहले भी कई बार मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो चुका है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग में आवाजाही सुचारू थी। लेकिन सुबह सात बजे के आसपास स्वांला की पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर गिरने लगा। कार्यदायी संस्था ने एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed