फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New Tinshed in Poornagiri

पूर्णागिरि धाम में बनेगा स्थायी टिनशेड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
New Tinshed in Poornagiri
New Tinshed in Poornagiri
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में अगले साल से अस्थायी टिनशेड से निजात मिल जाएगी। कुमाऊं के आयुक्त दीपक रावत ने इसके लिए निजी कोष से मेला संचालन समिति को 10 लाख रुपये दिए हैं। इस राशि का उपयोग टिनशेड के लिए किया जाएगा। आयुक्त रावत ने इस साल 19 मार्च को मेले का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन

मेला मजिस्ट्रेट और एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि मेला संपन्न होने के बाद टिनशेड का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण के बाद पूर्णागिरि धाम में अस्थायी टिन शेड बनाने के ठेके नहीं होंगे। टिनशेड के अस्थायी निर्माण में हर साल लाखों रुपये खर्च होते थे। अगले साल से इस मद पर धन खर्च नहीं होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि अस्थायी टिनशेड के रूप में लगने वाली राशि का उपयोग अगले साल से दूसरे काम के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

एक दशक में अस्थायी टिनशेड में निकल गए 2.13 करोड़
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के मेले की सरकारी अवधि में हर साल अस्थायी निर्माण में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। पिछले एक दशक में मेला क्षेत्र में होने वाले अस्थायी निर्माण में ही 213.43 लाख रुपये निकल चुके हैं। वर्ष 2023 से टिनशेड में धन खर्च नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि देवी दर्शन के लिए बरसात को छोड़ नियमित रूप से श्रद्धालु पहुंचते हैं। हालांकि कोरोना महामारी के कारण दो साल तक आवाजाही नहीं हो सकी। आमतौर पर तीन माह तक चलने वाले सरकारी मेले में 30 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करते हैं। इस दौरान जिला पंचायत, मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय, रैनबसेरा, सफाई, स्वास्थ्य, सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा आदि जरूरी व्यवस्था की जाती है। इन आवासीय व्यवस्था के तहत करीब 21 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में अस्थायी टिनशेड बनाए जाते हैं।
दस हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में शुक्रवार को 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। दर्शन करने वालों में ज्यादातर नेपाल के श्रद्धालु थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया की जा रही है। वहीं नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धबाबा धाम में भी चहलपहल है। ब्रह्मदेव से टनकपुर बैराज तक कई श्रद्धालुओं को बाइकों से ढोया जा रहा है। यहां एक-एक बाइक में तीन-चार लोगों को ढोने से हादसे का खतरा बना हुआ है।

पूर्णागिरि धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का ऑडिट
टनकपुर (चंपावत)। सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को पूर्णागिरि धाम की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट किया। आमतौर पर सुरक्षा व्यवस्था ठीक मिली। फिर भी पूर्णागिरि क्षेत्र में सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने की संस्तुति की गई। भैरव मंदिर में अधिक क्षमता के पार्किंग स्थल का निर्माण, स्थायी पुलिस चौकी खोजने की बात कही गई। इन प्रस्तावों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। ऑडिट करने वालों में हल्द्वानी की जोनल अधिकारी दीप शिखा, काली मंदिर चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed