फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   new literacy programme in champawat

Champawat News: चंपावत जिले में ढाई साल चलेगा नव साक्षरता कार्यक्रम

Thu, 07 Sep 2023 09:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 07 Sep 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
new literacy programme in champawat
चंपावत। जिले के ग्रामीण और शहरी निकाय क्षेत्रों में सर्वे के बाद 15 वर्ष से अधिक उम्र के 1,650 निरक्षरों को चिह्नित किया गया है। इन लोगों को एक साल में 120 घंटे पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए जिले में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसका लक्ष्य अगले ढाई साल में पूरा हो जाएगा। घर-घर जाकर साक्षर करने वाला यह कार्यक्रम पूरी तरह से स्वयंसेवी आधार पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 से शुरू नवभारत साक्षरता कार्यक्रम केंद्र पोषित योजना है। इसके तहत पढ़ना-लिखना अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के पांच जिले चंपावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी में संचालित इस कार्यक्रम को मार्च 2026 तक पूरा किया जाना है। इसमें प्राथमिक साक्षरता, अंकज्ञान, जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और सतत शिक्षा का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन



पढ़ना-लिखना अभियान के तहत 15 साल से अधिक उम्र के 1,650 लोगों को छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों ने चिह्नित किया है। दूसरे चरण में उन्हें साक्षर किया जाएगा। साक्षरता सामग्री की उपलब्धता के बाद घर-घर जाकर पढ़ाई कराई जाएगी। - आरसी पुरोहित, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed