फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New GM of Power Station Banbasa

एनएचपीसी के नए महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने कार्यभार ग्रहण किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
New GM of Power Station Banbasa
एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के नए महाप्रबंधक राजीव सचदेवा।संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में नए महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने सोमवार से पदभार ग्रहण कर लिया है। अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने मातहतों से टीम भावना के साथ पावर स्टेशन में दिए गए कार्यों को निष्ठा से निभाने के लिए कहा। विद्युत उत्पादन के अलावा उन्हें दी जाने वाली जिम्मेदारियों को वे पूरी लगन के साथ निभाएंगे। सरकार एवं एनएचपीसी प्रशासन मुख्यालय से तय जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

नवागत मुखिया महाप्रबंधक राजीव ने पत्रकारों को बताया कि पावर स्टेशन का देय लक्ष्य समय पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी 1985 से वे एनएचपीसी में अभियंता के रूप में जुड़े। उस समय वे एनएचपीसी मुख्यालय में निर्माणाधीन टनकपुर जलविद्युत परियोजना (अब टनकपुर पावर स्टेशन) के डिजाइनिंग विभाग में कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंजाब में पढ़ाई पूर कर मानव संसाधन में एमबीए, आईटी दिल्ली से एमटेक, नार्वे से जलविद्युत में एमटेक की डिग्री भी ली। बताया कि बाढ़ सुरक्षा के लिए टेट्रापॉड बिछाने वाली टीम में वे भी सदस्य रहे। टेट्रापॉड से भूकटाव रोकने में काफी हद तक सफलता मिली है।

बताया कि जिले में एनएचपीसी से वर्ष 2014-15 में बनाए गए 298 शौचालयों (स्कूल आदि में) की मरम्मत के लिए एनएचपीसी मुख्यालय से धन मिला है, जिनका जल्द जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इस मौके पर महाप्रबंधक मदन लाल, गोपाल सिंह बिष्ट, उपमहाप्रबंधक आनंद कुमार टैंभरे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed