फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal Tanakpur barrage built to channel water supply will soon

टनकपुर बैराज से नेपाल को जलापूर्ति के लिए जल्द होगा चैनल का निर्माण

Fri, 24 Feb 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Fri, 24 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Nepal Tanakpur barrage built to channel water supply will soon
टनकपुर बैराज का निरीक्षण करते केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के सचिव अमरजीत सिंह व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 पंचेश्वर बांध के साथ ही टनकपुर बैराज से नेपाल को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने को चैनल (नहर) निर्माण की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के सचिव अमरजीत सिंह ने पंचेश्वर बांध परियोजना व एनएचपीसी के अधिकारियों के साथ टनकपुर बैराज का निरीक्षण कर 1991 की संधि के तहत बैराज से नेपाल को सिंचाई के लिए चैनल का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यहां दौरे के बाद केंद्रीय सचिव पंचेश्वर बांध स्थल के लिए रवाना हुए। 
भारत-नेपाल के बीच सहमति के बाद पंचेश्वर बांध परियोजना निर्माण की कवायद तेज हो गई है। मानीटरिंग के लिए नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में बाकायदा दोनों देशों का ज्वाइंट कार्यालय खोला जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक तीन-तीन साल के लिए दोनों के अधिकारी परियोजना के सीईओ के पद पर तैनात रहेंगे। वर्तमान में तीन साल के लिए इस पद पर नेपाल के डॉ. महेंद्र गुरूंग की तैनाती हुई है। अधिकारियों के दल-बल के साथ यहां पहुंचे केंद्रीय जल संसाधन सचिव सिंह ने शुक्रवार को टनकपुर बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचपीसी की टनकपुर परियोजना के बारे में जानकारी हासिल की। टनकपुर पावर स्टेशन के चीफ इंजीनियर पीके गुप्ता ने बताया संधि के तहत नेपाल छोर पर बैराज से करीब 150 मीटर उत्तर की ओर नेपाल को चैनल दिया जाना है। 1200 मीटर लंबे और चार मीटर ऊंचाई के इस चैनल से नेपाल को 1000 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की जाएगी। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया वर्ष 2017-18 में चैनल का निर्माण शुरू किया जाना है, जिसके निर्माण में करीब दो साल का समय लगेगा। इस मौके पर एनएचपीसी के प्रबंध निदेशक बलराम जोशी, पंचेश्वर बांध परियोजना के सीईओ डा. महेंद्र गुरूंग के अलावा दोनों देशों के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed