{"_id":"5ef205358ebc3e42cb0e1a86","slug":"nepal-removes-three-temporary-posts-of-armed-police-from-tanakpur-border32","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर सीमा से नेपाल ने हटाई सशस्त्र पुलिस की तीन अस्थाई पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर सीमा से नेपाल ने हटाई सशस्त्र पुलिस की तीन अस्थाई पोस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। नेपाल ने टनकपुर सीमा पर अस्थाई रूप से स्थापित की गईं सशस्त्र पुलिस की तीन पोस्टों को हटा लिया है। बताया गया कि सशस्त्र पुलिस की ये तीनों पोस्ट कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सीमा सील होने के बाद नेपाल ने अस्थाई रूप से स्थापित की थीं। सीमा पर निगरानी रख रही भारतीय खुफिया एजेंसी ने भी इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
सीमा पार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर से लगी नेपाल सीमा के खल्ला की एक और मटैना में स्थापित सशस्त्र पुलिस की दो अस्थाई पोस्टों को हटाकर वहां तैनात फोर्स को कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर बुला लिया गया है। नेपाल के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सशस्त्र पुलिस की ये तीनों पोस्ट कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्थाई रूप से सीमा पर स्थापित की गई थीं। भारत से लौट रहे प्रवासियों के गुपचुप तरीके से इस सीमा से नेपाल में प्रवेश रोकना इन पोस्टों का उद्देश्य था। चूंकि अब भारत से नेपाल के प्रवासियों के लौटने की संख्या कम हो गई है तो इन पोस्टों का कोई औचित्य नहीं रह गया था। इधर सीमा पर निगरानी रख रही एक खुफिया एजेंसी ने भी इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन