{"_id":"51bbd46154f5dacac3879be408af2768","slug":"nepal-operational-tangon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के लिए तांगों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के लिए तांगों का संचालन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बनबसा से नेपाली सवारियों को लेकर तांगों का संचालन शुरू हो गया। कई तांगे सवारियां लेकर नेपाल को गए। अलबत्ता सुरक्षा के तहत प्राइवेट वाहनों को भारतीय प्रशासन द्वारा लगी रोक जारी रही। नेपाल छात्र संगठनों ने भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश पर आग लगाने की धमकी दी थी। सुरक्षा के तहत भारतीय प्रशासन ने भारतीय वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
भारत-नेपाल के बीच भारतीय वाहनों का संचालन एक सप्ताह से ठप है। भारत से आने वाली नेपाली सवारियों को महेंद्रनगर तक पहुंचाने के लिए तांगों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। शनिवार को नेपाल के सीडीओ और एसपी ने सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर गड्डाचौकी (नेपाल) के थानाध्यक्ष राजेंद्र चंद ने भारतीय तांगा चालकों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया, जिस पर तांगा चालकों ने नेपाल जाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि नेपाल प्रशासन द्वारा सुरक्षा का आश्वासन देने के बाद जिला प्रशासन को अवगत कराया, जिसके बाद तांगों को नेपाल तक जाने की अनुमति दी गई है। उधर, भारत-नेपाल के बीच चलने वाला व्यापार पूर्ववत जारी है। सीमा से नेपाली वाहनों पर भारत से आवश्यक वस्तुओं की खेप नेपाल भेजी जा रही है।
विज्ञापन