फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal moving towards industrial development: Oli

औद्योगिक विकास की ओर आगे बढ़ रहा नेपाल: ओली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nepal moving towards industrial development: Oli
दैजी-छैला औद्योगिक नगरी के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्म? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने उत्तराखंड से लगे सीमांत महेंद्रनगर के दैजी-छैला में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित औद्योगिक क्षेत्र का सोमवार को शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि देश औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। उद्योगों की स्थापना से नेपाल विकास में आगे बढ़ेेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे रोजगार के लिए विदेश को पलायन में कमी आएगी और स्थानीय स्तर पर आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। औद्योगिक विकास से सुदूर पश्चिम प्रदेश अब विकसित सुदूर पश्चिम प्रदेश बनेगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड की बनबसा सीमा से 17 किमी दूर नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर की वेदकोट नगर पालिका क्षेत्र के दैजी-छैला में ढाई हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में करीब नौ अरब रुपये की लागत से औद्योगिक नगरी का निर्माण हो रहा है। उद्योग वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री लेखराज भट्ट ने कहा कि उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ताकि क्षेत्र के विकास के साथ यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार भी हो सके। उन्होंने कहा कि उर्वरक, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक और कपड़ा उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को सुगमता से भूमि दिलाई जाएगी। इस दौरान अर्थशास्त्रियों और अनुभवी इंजीनियरों से बनाया गया औद्योगिक क्षेत्र का मॉडल नक्शा भी सार्वजनिक किया गया।
विज्ञापन

25 साल पुरानी है दैजी-छेला औद्योगिक नगरी योजना
टनकपुर। नेपाल के सीमांत महेंद्रनगर के दैजी-छैला में स्थापित की जा रही औद्योगिक नगरी बनाने की योजना नई नहीं है, बल्कि 25 साल पहले ही औद्योगिक विकास की इस योजना पर विचार शुरू हो गया था। वेदकोट नगर पालिका के मेयर अशोक चंद के मुताबिक 25 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन अधिकारी ने इस औद्योगिक क्षेत्र की योजना बनाई थी, लेकिन शुक्लाफांटा वन्यजीव अभयारण्य और वन्यजीवों का कॉरिडोर नजदीक होने के कारण वन विभाग से अनापत्ति न मिलने से योजना लटकी थी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए वेदकोट नगर पालिका ने ढाई हजार हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई है। स्वीकृत डीपीआर के मुताबिक इस औद्योगिक नगरी में छोटे-बड़े 122 उद्योग लगेंगे। वहीं 30 हजार से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed