{"_id":"60ef2eb88ebc3ec7d8772e0a","slug":"negligence-can-take-a-toll-on-life-in-the-third-wave-tanakpur-news-hld4311857104","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर में जिंदगी पर भारी पड़ सकती है लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर में जिंदगी पर भारी पड़ सकती है लापरवाही
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। देश में कोरोना की तीसरी लहर का खौफ है। विशेषज्ञ तीसरी लहर दूसरी से ज्यादा खौफनाक होने का अंदेशा जता रहे हैं। प्रदेश सरकार ने भी तीसरी लहर का खतरा टालने को कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। दूसरी लहर में अकेले टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में करीब तीन दर्जन लोगों ने जान गंवाई है। लापरवाही की यहीं स्थिति रही तो टनकपुर, बनबसा में भी हालात दूसरी लहर से ज्यादा खौफनाक हो सकते हैं। (संवाद)
लापरवाही -एक
राज्य से बाहर के लोगों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के बगैर प्रवेश न देने का नियम लागू हैं, लेकिन मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए यूपी समेत देश के विभिन्न स्थानों से हर दिन चार से पांच हजार लोग पहुंच रहे हैं। सड़क मार्ग से आने वाले यात्रियों की तो राज्य और जिले की सीमा पर चेकिंग हो रही है, लेकिन ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की ओर किसी का ध्यान नहीं है।
लापरवाही -दो
लॉकडाउन में ढील के बाद सुरक्षित दूरी और घर से बाहर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के नियम का न तो लोग पालन कर रहे हैं और ना ही पुलिस, प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्ती बरत रही है।
विज्ञापन
लापरवाही -तीन
कमाई के फेर में कारोबारी भी तीसरी लहर के खतरे से बेपरवाह बने हुए हैं। ज्यादातर दुकानों में सुरक्षित दूरी और बचाव के अन्य नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
लापरवाही - चार
यूपी और अन्य राज्यों से मां पूर्णागिरि दर्शन को आ रहे कई श्रद्धालु कथित तौर पर 72 घंटे पहले की फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखा कर राज्य में प्रवेश कर रहे हैं। फर्जी रिपोर्ट के सहारे आ रहे लोगों की राज्य और जिले की सीमा पर गहनता से जांच नहीं हो रही है।
लापरवाही -पांच
मां पूर्णागिरि धाम में लोग सरकार की ओर से जारी एसओपी का न तो पालन कर रहे हैं और ना ही प्रशासन की ओर से नियमों के पालन की निगरानी की कोई व्यवस्था है।
तीसरी लहर से बचाव को लेकर लोगों में दिखाई दे रही लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। विशेषज्ञ तीसरी लहर की भयानकता से लगातार आगाह कर रहे हैं, लेकिन लोग फिर सुरक्षा नियमों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। तीसरी लहर को लेकर किसी तरह की गलत फहमी में लापरवाही बरतना जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। डॉ. एचएस हयांकी, सीएमएस उप जिला अस्पताल, टनकपुर।