फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Naula Locked in Champawat

सुबह शाम एक-एक घंटे के लिए खोले जा रहे हैं नौलों के ताले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Naula Locked in Champawat
चंपावत के सीमांत तामली में पेयजल को लेकर नौले में लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सीमांत क्षेत्र तामली में पिछले 20 दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। यहां ग्रामीण नौलों और गधेरों पर पेयजल के लिए निर्भर हैं। ग्रामीणों को पानी भरने के लिए दूर जाना पड़ेगा। इससे बचने के लिए यहां नौलों पर ग्रामीणों ने ताले लगाए हैं। इन्हें सुबह और शाम एक-एक घंटे के लिए खोला जा रहा है। इस कारण क्षेत्र की तीन हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर तामली ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है लेकिन पूर्व में बिछाई गई पेयजल लाइन में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल निगम ने सुधारने के लिए पुरानी लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण राजेश पांडेय, महा सिंह, देवेंद्र जोशी, प्रहलाद सिंह, ग्राम प्रधान सरिता देवी, नवीन जोशी, राजेश सिंह, प्रकाश जोशी ने बताया कि पुरानी पेयजल लाइन टूटने से गांव में पानी नहीं आ पा रहा है। पिछले 20 दिनों से ग्रामीण नौले, गधेरे से पानी भर रहे हैं। उन्होंने शीघ्र पुरानी पेयजल लाइन सुधारने की मांग की है। वहीं विभाग के अपर सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि तामली ग्राम समूह पंपिंग योजना पर काम चल रहा है। इसमें पुरानी लाइन की मरम्मत का कार्य भी शामिल है। शीघ्र ही गांव में पेयजल व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed