फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Naula drought

पेयजल संकट : सूखे नौले, सूखे हलक

Sun, 01 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Sun, 01 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Naula drought
नौला सूखा - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। पेयजल को लेकर मारामारी थम नहीं रही है। क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में नलों की टोटियां सूख सी गई है। एक दिन छोड़कर मिल रहे पानी की मात्रा भी बेहद कम है। वहीं नौलों और मांडेक्स हैंडपंपों पर निर्भरता बढ़ रही है, मगर यहां कई हैंडपंपों का पानी पीने लायक नहीं है तो कई नौले भी जवाब देने लगे हैं।

विज्ञापन


चंपावत नगर के नजदीक स्टेशन वार्ड का एक नौला सूख गया है। नागरिकों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर नौला बेहद मददगार था, लेकिन अब उन्हें 200 मीटर का फासला तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीसी करगेती का कहना है कि तमाम जल स्रोतों में 75 प्रतिशत से अधिक गिरावट हुई है। संवेदनशील इलाकों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति कर हालात को सामान्य बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। कोलीढेक गांव में टुल्लू पंप का प्रयोग किए जाने से अधिकांश लोग पेयजल सुविधा से वंचित हो गए हैं। इस बीच पेयजल योजनाओं का जल स्तर कम होने से गंभीर जल संकट बना है।

उसमें टुल्लू पंप लगने से पानी का प्रेशर ही समाप्त हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता कै.मोहन सिंह ढेक ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कोलीढेक गांव में पेयजल वितरण के समय विद्युत कटौती करने की मांग की है।


कहा कि टुल्लू पंप लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने का खामियाजा गांव के अधिकांश लोग भुगत रहे हैं। पेयजल वितरण के समय विद्युत कटौती करने से लोगों को समान रूप से पानी मिल पाएगा। एसडीएम सीएस डोबाल ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed