{"_id":"63ff746050a1ace9910401a4","slug":"national-highway-night-champawat-news-c-8-1-69254-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि में यातायात चालू होने की उम्मीद, डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि में यातायात चालू होने की उम्मीद, डीएम ने किया निरीक्षण
Wed, 01 Mar 2023 09:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 01 Mar 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास खतरे वाले स्पॉट का मुआयना करते डीएम नरेंद
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि में यातायात चालू किए जाने को लेकर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बुधवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ चंपावत से टनकपुर तक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने धौन और स्वांला के बीच पहाड़ी से मलबे को रोकने के लिए स्थायी कार्य करने एवं सड़क किनारे दोनों ओर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ने सुरक्षा के मद्देनजर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अभी तक चेतावनी बोर्ड न लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जहां पर पहाड़ी का तत्काल ट्रीटमेंट करने की आवश्यकता है उसे भी दुरुस्त किया जाए। इस दौरान डीएम ने अमोड़ी में राजमार्ग किनारे देवी प्रसाद शर्मा के भवन का निरीक्षण भी किया और सहायता दिलाने की बात कही। चल्थी पुल के निर्माणाधीन होने के चलते यातायात को डायवर्ट किया गया है, इस दौरान सड़क पर धूल न हो सड़क पर लगातार पानी छिड़काव करने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रिंकू बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, एनएच से इंजीनियर सीपी श्रीवास्तव, आरडब्ल्यूडी से इंजीनियर पीके वर्मा आदि मौजूद रहे।