फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   National Highway closed for two hours due to debris

मलबा आने से दो घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

Fri, 08 Jun 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Fri, 08 Jun 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
National Highway closed for two hours due to debris
सिन्याड़ी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग में आए मलबे को साफ करती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
 शुक्रवार को सुबह हुई बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग दो जगहों पर बंद हो गया। अमरू बैंड और सिन्याड़ी के पास सड़क पर आए मलबे और बोल्डर से राजमार्ग पर तकरीबन दो घंटे यातायात बंद रहा। सैकड़ों यात्री काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों जगहों पर जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन


जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 6.12 बजे सूखीढांग के समीप अमरूबैंड में सड़क पर मलबा आ गया। जिससे कई वाहन यहां पर फंस गए। जेसीबी को मलबा हटाने के काम में लगाया गया। जिसके बाद सात बजे अमरूबैंड से आवाजाही शुरू हो सकी। इसके बाद चल्थी के समीप सिन्याड़ी में भी बड़े बड़े बोल्डर और मलबा आने से सड़क बंद हो गई। चल्थी चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद सवा आठ बजे बोल्डर और मलबे को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।  
विज्ञापन



मुड़ियानी के पास कीचड़ में फंसा ट्रक
चंपावत। शुक्रवार सुबह मुड़ियानी के पास एक ट्रक कीचड़ में फंस गया। जिससे मार्ग करीब आधा घंटे तक बंद रहा।   कोतवाली पुलिस के अनुसार बाद में ट्रक को जेसीबी के जरिए निकाला जा सका। इस दौरान छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। ये वाहन बनलेख से वाया ललुवापानी होते हुए चंपावत पहुंचे। अलबत्ता कुछ बड़े वाहन भी मुख्य मार्ग से गुजरे। बता दें कि बनलेख ललुवापानी मोटरमार्ग केवल छोटे वाहनों के लिए ही पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने चार स्कूलों में पहुंचाई राहत सामग्री
चंपावत। मानूसन सीजन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन की ओर से इस बार जीआईसी धौन, स्वाला, कोट अमोड़ी और चल्थी में राहत शिविर बनाए गए हैं। एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि बरसात में बारहमासी सड़क निर्माण के चलते राजमार्ग बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि टनकपुर से चंपावत के बीच चारों शिविरों में शुक्रवार को राहत सामग्री संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को उपलब्ध करा दी गई है। सड़क बंद होने की स्थिति में यात्रियों के खानपान और रहने की व्यवस्था इन स्कूलों में की जाएगी।


जिला मुख्यालय में कई बार लगा जाम
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम से निकलने के बाद जिला मुख्यालय में कई वाहन एक साथ पहुंचे। जिससे यहां मोटर स्टेशन और शांत बाजार में कई बार जाम लगने की स्थिति आई। ट्रेफिक पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मोटर स्टेशन और शांत बाजार में कई बार जाम लगा। यातायात पुलिस ने यहां बसों को रुकने नहीं दिया। जिस वजह से मिठाई और होटल कारोबार में खासा असर पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed