{"_id":"580cec8c4f1c1bd975bc1b94","slug":"nanda-devi-said-hail-your-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"जै हो नंदा देवी तेरी जै बोला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जै हो नंदा देवी तेरी जै बोला...
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
जै हो नंदा देवी तेरी जै बोला...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ भैरवराय के नेतृत्व में आए कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने ‘गणेश वंदना’ और ‘जै हो नंदा देवी तेरी जै बोला’ गीत से किया। इसके बाद ‘हाय काकड़ी झूलें मां नून पिसो सिले मां’ और ‘छमला बिलोरा हीरा मोती’ आदि गीत प्रस्तुत किए। गायक प्रदीप कुमार के निर्देशन में पूजा, अंजलि, शुभम, गौरव, नीमा, राखी, सतीश राजन आदि कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। पिथौरागढ से आए भीमराम एंड पार्टी के छलिया नर्तकों ने भी उम्दा प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर आनंद सिंह अधिकारी ने किया। उन्होंने आयोजन समिति को 21 हजार रुपए की नकद दिए। आयोजन समिति के अध्यक्ष पुष्कर सिंह पुजारी ने महोत्सव में सहयोग के लिए आभार जताया। पूर्व उप प्रमुख गोपाल मनराल, प्रधान मुकेश देउपा और किशोर जुकरिया के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा व प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा के अलावा नवीन बोहरा, सुशीला बोहरा, नीरज बोहरा, नवल कलखुड़िया, कुलदीप बोहरा, सूरज बोहरा, डा.एलडी ओली, सीएल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन