फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Name of doctors engaged in district hospital

नवीन सिंह तड़ागी दूसरी बार बने दुग्ध संघ अध्यक्ष

Mon, 29 May 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Mon, 29 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Name of doctors engaged in district hospital
नवीन तड़ागी का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
दुग्ध संघ सहकारी समिति अध्यक्ष पर भाजपा के अधिकृत नवीन सिंह तड़ागी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने दूसरी बार अध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल की है। जबकि प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर कांग्रेस नेता सुधीर चंद्र साह भी निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने दोनों को प्रमाणपत्र देकर शपथ दिलाई। सोमवार को पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत सुबह करीब दस बजे आरओ की मौजूदगी में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। 11 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया।
विज्ञापन


जिसमें जिले भर के आठ मतदातों के नामों की घोषणा की गई। बनबसा पचपोखरिया के सदस्य की सदस्यता समाप्त होने से उन्हें चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया गया। प्रहलाद राम, मंजू मनराल, अमर सिंह कोटियाल, कुंदन सिंह बोहरा, नवीन तड़ागी, माधवी देवी, सुधीर चंद्र साह को मतदान के लिए वैध पाया गया। जबकि शासन से मनोनीत मोहन पाटनी भी मतदाता सूची पर शामिल किए गए। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें दोनों ही पदों के लिए एक-एक ही नामंकन पत्र जमा हो सके। दोनों ही पदों में एक-एक ही प्रत्याशी होने से आरओ ने नवीन तड़ागी को अध्यक्ष और सुधीर साह को प्रांतीय प्रतिनिधि के प्रमाण पद्ध सौंपे। चुनाव प्रक्रिया में सहायक निदेशक लीलाधर सागर, प्रबंधक राजेश मेहता, दीपा गहतोड़ी, सुरेंद्र बोहरा, भूधर जोशी, डीएस राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
चंपावत। दुग्ध संघ अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौके पर मौजूद रहे। सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष दान सिंह रावत, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी राजवीर सिंह, विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, सहकारी बैंक निदेशक हयात सिंह तड़ागी, जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा, मुकेश कलखुडिय़ा, सुभाष बगौली आदि ने पार्टी प्रत्याशी नवीन तड़ागी की जीत पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन साल में चुने गए तीन दुग्ध संघ अध्यक्ष
चंपावत। आमतौर दुग्ध संघ के अध्यक्ष का चुनाव पांच साल के लिए होता है। लेकिन चंपावत दुग्ध संघ में राजनैतिक धींगामुस्ती के कारण तीन साल में तीन दुग्ध संघ अध्यक्ष चुने गए हैं। तीन साल पूर्व नवीन तड़ागी अध्यक्ष बने थे, जिसके एक साल बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। उसके बाद अमर सिंह कोटियाल अध्यक्ष बने, लेकिन दो सालों में उनके उपर भ्रष्टाचार सहित तमाम आरोप लगे। जिस पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed