फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nainital district supply of illegal mining

नैनीताल जिले तक हो रही अवैध खनन की सप्लाई

Sun, 24 Jan 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 24 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nainital district supply of illegal mining

विज्ञापन



 सिस्टम को जंग लग गया है या वह जानबूझकर आंखें मूंदे है! लधिया और रतिया नदी किनारे बसे श्रीरीठा साहिब में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन न उसे दिखता है और न ही इसकी कोई जानकारी है। यह हाल तब हैं, जब इस इलाके में पटवारी चौकी और पुलिस थाना दोनों है।
दोनों महकमों को यहां हो रही अंधेरगर्दी की भनक तक नहीं है।
लधिया और रतिया नदी में धड़ल्ले से कई महीनों से रेता, बजरी, रोड़ी और पत्थर की चोरी हो रही है। आरोप है कि श्रीरीठा साहिब, गागरी, कुलियालगांव, मछियाड़ आदि गांवों से होने वाले अवैध खनन के काम में कई रसूखदार शामिल हैं। माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि नदी किनारे रेता छानने के लिए छान भी लगाई गई है।

विज्ञापन

 पिकप और दूसरे वाहनों से इस सामग्री को निर्माण कार्यों के अलावा बेचा जा रहा है।
भिंगराड़ा, धूनाघाट, पाटी के अलावा चंपावत जिले की सीमा से लगे नैनीताल जिले के पद्मपुर, मीडार, तल्ला अमजड़, मल्ला अमजड़, पतलोड आदि तक यहां की खनन सामग्री भेजी जा रही है। दिन से ज्यादा इस काम को रात में अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन खनन के इस अवैध धंधे को रोकने के लिए कहीं कोई इंतजाम नहीं है।
प्रभावशाली लोगों के इस काम में लिप्त होने से गांव के लोग आमतौर पर जुबान खोलने से हिचकते हैं। ग्रामीणों ने सिर्फ एक बार पुलिस को अवैध खनन की शिकायत का पत्र भेजा था।

वहीं प्रशासन भी इस मामले से बेखबर है। अवैध खनन सामग्री का निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने से रॉयल्टी के रूप में सरकारी राजस्व को भारी चूना लग रहा है।  



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed