फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mr. Ritasahib movement of pilgrims continue

श्री रीठासाहिब में तीर्थयात्रियों की आवाजाही जारी

Wed, 01 Jul 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 01 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री रीठासाहिब में जोड़ मेला समाप्त होने के बाद से ही लगातार तीर्थ यात्रियों की आवाजाही जारी है। लंदन, दिल्ली, चंडीगढ़, करनाल, लुधियाना, भटिंडा, गंगानगर आदि तमाम स्थानों से तीर्थयात्री यहां आकर मन्नतें मांग रहे हैं। मैदानी क्षेत्रो में पड़ रही गर्मी से आ रहे तीर्थयात्रियों को यहां का मौसम अपने आगोश में बांध ले रहा है। गुरुद्वारा प्रबधंक बाबा श्याम सिंह ने तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि वे यहां के मौसम को देखते हुए अपनी साथ स्वेटर जर्सी आदि लेकर आएं। भटिंडा से आए सरदार बरजोर सिंह का कहना है कि यहां गुरु महाराज के कडुवे रीठे में मिठास भरने के चमत्कार को देखने के लिए हर स्थान से श्रद्घालु यहां आना चाहते हैं। लंदन से आए सरदार कृपाल सिंह का कहना है कि दिल्ली से रीठासाहिब के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जानी चाहिए । इससे यहां विदेशों में रह रहे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। दिल्ली से आए वियंत सिंह, हरविंदर सिंह, दिलबाग सिंह आदि का कहना है कि रीठा साहिब के अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र में आने से यहां तीर्थयात्रियों की वर्ष भर आवाजाही रहेगी, लेकिन टनकपुर से रीठासाहिब तक 150 किमी के दायरे में कहीं भी कोई मार्गीय सुविधा तीर्थयात्रियों को उपलब्ध नहीं कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed