फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   moving bike parking barrier

Champawat News: चलती बाइक पर गिरा पार्किंग बैरियर, वन कर्मी घायल

Fri, 31 Mar 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 31 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
moving bike parking barrier
टनकपुर (चंपावत)। नायकगोठ के बाद बूम का पार्किंग बैरियर गिरने से बाइक सवार वन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। बैरियरों से गिरने से अब तक बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हुए हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी इन बैरियरों को व्यवस्थित तरीके से नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


मेला प्रशासन ने पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका आवंटित किया है। ठेकेदार ने पूर्णागिरि मार्ग पर एआरटीओ तिराहे के साथ ही बूम में दो स्थानों पर बैरियर लगाए हैं। इन बैरियरों से पांच दिन में दो दुर्घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन


27 मार्च को नायकगोठ में लगा बैरियर अचानक चलती बाइक पर गिरने से गैंड़ाखाली निवासी सुरेश महर और उसकी बहन अनीता घायल हुए थे। वहीं शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर बूम जा रहे वन कर्मी पूरन जोशी (55) की बाइक पर बैरियर गिर गया। हादसे में वन कर्मी को गंभीर चोट आई है। बैरियर के पास मौजूद लोगों ने उन्हें उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि वन कर्मी के पैर में गंभीर चोट है। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 28 मार्च को मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने पार्किंग बैरियरों को व्यवस्थित तरीके से लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन निर्देश का अब तक पालन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed