फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Movement ended in Devidhura after assurance

आश्वासन के बाद देवीधुरा में खत्म हुआ आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Movement ended in Devidhura after assurance
देवीधुरा में जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाते लोहाघाट के एसडीएम आरसी गौतम। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के बुनियादी विकास करने समेत सूत्री मांगों के लिए चार मार्च से शुरू आंदोलन आश्वासन के बाद बुधवार को समाप्त हो गया। पाटी के एसडीएम की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे लोहाघाट के एसडीएम आरसी गौतम ने आमरण अनशन कर रहे राजकीय डिग्री कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश महरा और ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन

एसडीएम ने चार मांगों को एक माह के भीतर पूरा कराने और शेष छह मांगों के लिए शासन से पत्राचार करने का आश्वासन दिया। अलबत्ता तय समय पर आश्वासन पूरा नहीं होने पर फिर से आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोकुल कोहली, हरीश कुमार, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव त्रिभुवन चम्याल, बीडीसी सदस्य मनीष जोशी, उमेद सिंह, प्रकाश चंद्र, संजय लमगडिय़ा, घनश्याम जोशी, विक्रम कठायत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इन चार मांगों को एक माह में पूरा कराने का दिया गया आश्वासन
देवीधुरा में एटीएम खोलने, लिफ्ट पेयजल योजना का पुनर्गठन, राजकीय एलोपैथिक अस्पताल उच्चीकरण, देवीधुरा जीआईसी में नए हैंडपंप लगाने व एनसीसी की इकाई का सृजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मांगों को लेकर हो रहा आंदोलन
मां बाराही धाम देवीधुरा को राजकीय मेला बनाने का जीओ जारी करने, आदर्श डिग्री कॉलेज में स्नातक स्तर पर नए विषयों के अलावा विज्ञान संकाय की मंजूरी, देवीधुरा को उप तहसील का दर्जा देने, देवीधुरा में एसबीआई की शाखा खोलने, रीठाखाल में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने, केदारनाथ से रीठाखाल तक पांच किमी सड़क का निर्माण, जीआईसी देवीधुरा को दुर्गम श्रेणी में शामिल करने। जीआईसी के नए भवन का निर्माण, देवीधुरा डिग्री कॉलेज को जाने वाली सड़क का डामरीकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed