फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than 80 thousand people visited the mother

80 हजार से ज्यादा भक्तों ने मां के दर्शन किए

Sun, 01 Jan 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 01 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
More than 80 thousand people visited the mother
80 हजार से ज्यादा भक्तों ने मां के दर्शन किए - फोटो : अमर उजाला
नए साल के पहले दिन करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। पुलिस को काली मंदिर से मुख्य मंदिर के बीच दो जगह पर बैरियर लगाकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। वहीं ठुलीगाड़ के पास यात्रियों को जाम की स्थिति का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


31 दिसंबर से ही मां पूर्णागिरि के दर्शन से नए साल की शुरुआत करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। देर रात तक धाम में डेरा जमाकर भक्तों की टोलियों ने भजन-कीर्तन और भक्तिगीतों से देव आराधना की और नववर्ष पर देवी के दर्शन को रवाना हुए। घंटों लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। साथ ही पूजा-अर्चना की और नए साल के लिए मन्नत मांगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे।
विज्ञापन


ठुलीगाड़ के अलावा भैरव मंदिर, टुन्यास, झूठा मंदिर, कालीमंदिर और मुख्य मंदिर में पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस के साथ ही मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने भी दर्शन कराने में श्रद्धालुओं का सहयोग किया। शिवशक्ति सेवा संस्थान समेत कई भक्तों ने भंडारे लगाकर यात्रियों की सेवा की। एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ आरएस रौतेला और कोतवाल वीसी शर्मा मेले की व्यवस्थाओं पर बराबर नजर रखे रहे। उधर, पूर्णागिरि मंदिर समिति ने बताया कि 31 दिसंबर से से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। 1 जनवरी को करीब 80 हजार भक्तों ने मां के दर्शन किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 .
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed