फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than 100 crore population still Hindus are being killed

Champawat News: सौ करोड़ से ज्यादा जनसंख्या फिर भी हिंदुओं की हो रही हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
More than 100 crore population still Hindus are being killed
सभा को संबोधित करते तोगड़िया। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि सौ करोड़ के अधिक जनसंख्या होने के बावजूद हिंदुओं की हत्याएं हो रही है। इसके खिलाफ हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा। प्रत्येक हिंदू परिवार से एक मुट्ठी अन्न एकत्र कर पांच करोड़ गरीब हिंदुओं में बांटा जाएगा। परिषद के पास दस लाख से अधिक डॉक्टर हैं जो निर्धन हिंदुओं का निशुल्क उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

तोगड़िया ने मंगलवार को वार्ड संख्या एक में लघु गोशाला एवं धर्मशाला का शिलान्यास किया। इससे पहले संगठन के लोगों ने जिले की सीमा पर उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने जगबुढ़ा पुल से बाजार में रैली निकाली। सभा को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा कि पुराणों के अनुसार हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है जिसकी पूजा और रक्षा हिंदुओं का कर्तव्य है।
विज्ञापन

शिलान्यास अवसर पर बजरंग दल जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल की भूमि पर बन रहे गोशाला और धर्मशाला के लिए स्थानीय व्यापारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने 11 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। सभा का संचालन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के चंपावत जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद सोराड़ी ने किया। इस मौके पर परिषद के सुभाष जोशी, बजरंग दल के रोशन रावत, सावित्री चंद, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, संजय सक्सेना, उमेश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed