{"_id":"59ff45714f1c1bf4688b94fd","slug":"mohan-bhandari-president-of-pithoragarh-becomes-suraj-bhan-minister-of-lohaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के मोहन भंडारी अध्यक्ष, लोहाघाट के सूरजभान मंत्री बने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के मोहन भंडारी अध्यक्ष, लोहाघाट के सूरजभान मंत्री बने
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के बाद खुशी जताते रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के निर्वाचित पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय इकाई कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। पिथौरागढ़ डिपो के कर्मचारी नेता मोहन सिंह भंडारी अध्यक्ष एवं लोहाघाट डिपो के सूरजभान सिंह क्षेत्रीय मंत्री बने हैं। चुनाव के बाद कार्यकारिणी का विस्तार कर निगम एवं संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया है।
संगठन कार्यालय में चुनाव अधिकारी शिवनारायण, आनंद पाल, बीसएस रावत की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष समेत किसी भी पद के लिए एक से अधिक दावेदारी न आने पर पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। अध्यक्ष एवं मंत्री के अलावा टनकपुर के दीवान सिंह पुजारी, राजेंद्र मलिक उपाध्यक्ष, लोहाघाट के संजीव कुमार, नवीन कोठारी संयुक्त मंत्री, टनकपुर के तेजवीर सिंह संगठन मंत्री, टनकपुर के प्रकाश वन कोषाध्यक्ष, लोहाघाट के राजेंद्र सिंह फर्त्याल लेखा परीक्षक चुने गए हैं। लोहाघाट के कैलाश मुरारी, टनकपुर के भुवन पांडेय, बलदेव प्रसाद, रमेश सिंह रावत को प्रांतीय सदस्य, टकनपुर के चतरपाल, नरेंद्र कुमार, पिथौरागढ़ के मोहन सिंह गुरूंग, टनकपुर के इंदर सिंह, नवीन जोशी, विनोद नौटियाल, लोहाघाट के एनडी भट्ट, पिथौरागढ़ के पवन कुमार क्षेत्रीय सदस्य बनाए गए हैं।