{"_id":"61e852898e9a903be1646630","slug":"mockpol-is-must-before-poling-champawat-news-hld4514201170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से पूर्व अभिकर्ताओं की मौजूदगी में होगा मॉक पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से पूर्व अभिकर्ताओं की मौजूदगी में होगा मॉक पोल
चंपावत में विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद कर्मचारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
चंपावत। जीजीआईसी सभागार में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें ईवीएम और विभिन्न प्रपत्रों और सामग्री जो निर्वाचन के दौरान प्रयोग में लाई जाएगी की जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी सीडीओ आरएस रावत ने बताया कि मतदान के दिन वास्तविक मतदान से पूर्व अभिकर्ताओं की उपस्थिति मे अनिवार्य रूप से मॉक पोल कराया जाएगा। मतदान कार्मिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए डाक मतपत्र की जानकारी भी दी गई। साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र, दिव्यांग मतदाता, कोविड-19 से प्रभावित मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान कराने की संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बताया गया कि प्रत्येक मतदान दल में दो मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, सुरक्षा अधिकारी रहेंगे। निर्वाचन की गोपनीयता के साथ संपूर्ण मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, डीडीओ संतोष पंत, जीवन कलौनी, अशोक कुमार, एमपी जोशी, अनिल रौतेला ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रस्तुतिकरण में कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज बिष्ट ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।