फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   MLA objected to permission to visit ten thousand devotees in one day

एक दिन में दस हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति पर विधायक ने जताई आपत्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
MLA objected to permission to visit ten thousand devotees in one day
बैठक में मौजूद विधायक कैलाश गहतोड़ी, मेले की व्यवस्था से जुड़े विभागों के अधिकारी व संस्था, संगठन - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में एक दिन में सिर्फ 10 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति की एसओपी पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 10 हजार लोगों को दर्शन की अनुमति अव्यवहारिक है और ऐसे में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। उन्होंने दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के अनुपात में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को भेजने की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन

मेले की व्यवस्थाओं संबंधी बैठक बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में हुई। इसमें विधायक गहतोड़ी ने मेले की व्यवस्था संबंधी विचार-विमर्श के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि धाम से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। एक दिन में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इसलिए कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन और सावधानी बरती जाए, लेकिन लोगों की आस्था को व्यवस्थाओं में बांधकर नहीं रखा जा सकता है। विधायक ने व्यवस्था से जुड़े विभागों के अधिकारियों और संस्था, संगठनों से आपसी तालमेल के साथ मेले की ऐसे व्यवस्था बनाने को कहा जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी कम और सुविधा अधिक मिले।
विज्ञापन

बैठक में ये थे मौजूद
नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, मेला अधिकारी एएमए राजेश कुमार, सुरक्षा नोडल अधिकारी सीओ अविनाश वर्मा, मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, एआरटीओ रश्मि भट्ट, तहसीलदार खुशबू पांडेय, सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी नीटू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले की व्यवस्थाएं
टैक्सी वाहन पुरानी पानी की टंकी के पास से क्रमवार संचालित होंगे और सवारी भी वहीं उतारेंगे।
कोई भी टैक्सी वाहन बाजार से सवारी नहीं भरेगा, पकड़े जाने पर वाहन जब्त होंगे।
टैक्सी वाहनों में सुरक्षित दूरी के नियम का पालन करते हुए यात्री ढोये जाएंगे, किराया बढ़ेगा।
शहर के होटल, धर्मशालाओं और पूर्णागिरि धाम की दुकानों के संचालक यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे और मास्क, सैनिटाइजर भी रखना अनिवार्य होगा।
धाम क्षेत्र में वाहन पार्किंग की व्यवस्था पूर्व की भांति होगी।
शारदा घाट में स्नान के लिए नदी की धारा स्नानघाट की ओर मोड़ी जाएगी।
बनबसा मेले क्षेत्र में यूपी सिंचाई विभाग (केनाल) श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, वाहन पार्किंग और सफाई की व्यवस्था करेगा।
मेला क्षेत्र में भंडारे नहीं लगेंगे, पैकेट बनाकर प्रसाद (भोजन) बांटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed