{"_id":"60f1d3d48ebc3e701742f8d7","slug":"mla-news-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4314207193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द दिलाइ जाएगी रोजवेज में मृतक आश्रितों को नौकरी: गहतोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द दिलाइ जाएगी रोजवेज में मृतक आश्रितों को नौकरी: गहतोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। संविदा, विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने नियमितीकरण और मृतक आश्रितों ने अनुकंपा पर नौकरी देने पर लगा प्रतिबंध हटाकर नौकरी दिलाने की मांग की। विधायक ने आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रख जल्द पूरा कराया जाएगा।
रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला परिसर में पहुंचे विधायक गहतोड़ी का रोडवेज कर्मचारियों ने वरिष्ठ कर्मचारी नेता वीरेंद्र पुरी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। संविदा, विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने सालों से कार्यरत संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों को शीघ्र नियमित करने की मांग की।
वहीं कर्मचारी नेताओं ने सालों से बंद मृतक आश्रितों नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की। कर्मचारी नेता वीरेंद्र पुरी ने कहा कि नौकरी न मिलने से मृतक आश्रितों का भविष्य अधर में है, वहीं कर्मचारियों में भी असंतोष है। वहां विधायक प्रतिनिधि हरीश भट्ट, दीप चंद्र साह, कुलदीप गुप्ता, अंशुल गुप्ता, दीपक शर्मा, कुणाल राठौर, धीरज जुकरिया, प्रशांत शर्मा, देवेंद्र मिश्रा आदि थे।