फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard kills villager in Lohaghat champawat

Uttarakhand Leopard Attack: तेंदुए का शिकार बना ग्रामीण, घटना के एक दिन बाद जंगल से मिला शव; लोगों में दहशत

Thu, 13 Nov 2025 01:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Thu, 13 Nov 2025 01:06 PM IST
सार

मंगोली ग्राम सभा के धूरा तोक में एक व्यक्ति को तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
Leopard kills villager in Lohaghat champawat
धूरा गांव के जंगल में सर्च अभियान चलाती वन विभाग की टीम l स्रोत : स्थानीय 

विस्तार

लोहाघाट ब्लॉक में मंगोली ग्राम सभा के धूरा तोक में एक व्यक्ति को तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


बुधवार को वन विभाग के रेंजर नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत मंगोली के धूरा तोक निवासी भुवन राम (45) पुत्र देव राम पर तेंदुए ने हमला कर मार डाला। रेंजर ने परिजनों से पूछताछ के बाद बताया कि मृतक मंगलवार से लापता था। सूचना के बाद सर्च अभियान चलाया गया था। बुधवार देर शाम को भुवन राम के शव को मंगोली के पास जंगल से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


रेंजर के अनुसार तेंदुए ने मृतक के अधिकतर हिस्से को खा लिया है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार मृतक के परिजनों को बृहस्पतिवार को मुआवजा 1.80 लाख की राशि दी जाएगी। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के पास कैमरा ट्रैप लगाया जा रहा है। वहीं थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून देखकर शक गहराया
जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार शाम को घर के लिए निकला था और तब से नहीं लौटा। बुधवार सुबह किसी स्थानीय ने कहीं पर खून बिखरा हुआ देखा तो इसके बाद युवक के लापता होने की जानकारी विभाग को दी। इस पर वन विभाग की टीम रेंजर के नेतृत्व में युवक की तलाश में जुट गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव जंगल से बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed