{"_id":"5f26fa558ebc3e63cb7eebe4","slug":"missed-area-connected-to-mobile-networking-champawat-news-hld392028852","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नेटवर्किंग से जुड़ा चूका क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल नेटवर्किंग से जुड़ा चूका क्षेत्र
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे चूका गांव में लगा मोबाइल टावर।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में सीमांकन को लेकर जारी विवाद के बीच स्वतंत्रता दिवस से दो सप्ताह पूर्व अच्छी खबर आई है। जिले के दूरस्थ सीमांत क्षेत्र चूका क्षेत्र के लोग अब संचार सेवा से जुड़ गए हैं। रविवार को यहां के लोगों को एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर के जरिये संचार सुविधा मिल गई है।
जिले की नेपाल से लगी 90 किमी सीमा में ठुलीगाड़ (पूर्णागिरि) से लेकर कलढुंगा, चूका, खेत, सीम, गंगसीर, तल्लादेश, रौसाल, पंचेश्वर, डुंगरालेटी, जमरसौ, बसौटा, बगौटी, डैसला, सल्टा, मंजपीपल, गंगेश्वर, खेत, निडिल, कफड़ौता, सुनपुरी डांगा आदि क्षेत्रों के सात हजार से अधिक लोगों के लिए मोबाइल क्रांति अभी बड़ा सपना है। इन जगहों में कुछ ही स्थान ऐसे भी हैं, जहां टावर होने के बावजूद बीएसएनएल के सिग्नल अक्सर गायब रहते हैं। इसके चलते न तो ग्रामीण पोस्ट पेमेंट बैंक की सहूलियतों का नियमित रूप से लाभ उठा पा रहे थे और नहीं जरूरत के वक्त कहीं संवाद हो पाता था।
ऑनलाइन पढ़ाई का भी लाभ यहां के बच्चे नहीं उठा पा रहे हैं। अब चूका सहित आसपास के गांवों को इन सब दुश्वारियों से निजात मिल जाएगी। शनिवार को यहां एक निजी कंपनी (रिलायंस जियो) का टावर लगने से अब लोग मोबाइल नेटवर्किंग से जुड़ गए हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी का कहना है कि अब सीमांत के क्षेत्र के लोग अब मोबाइल पर बात करने के साथं इंटरनेट सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे। ग्रामीण पुष्कर सिंह, अमर सिंह, दिलीप सिंह, दशरथ सिंह, सोहन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने इसके लिए सांसद अजय टम्टा और विधायक का आभार जताया है। कहा कि दोनों नेताओं का जल्द ही नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।