{"_id":"6956aaa9397553007e04e13f","slug":"mining-workers-were-given-supplies-to-protect-them-from-the-cold-champawat-news-c-229-1-alm1003-133705-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ठंड से बचने के लिए खनन मजदूरों को दी सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ठंड से बचने के लिए खनन मजदूरों को दी सामग्री
Thu, 01 Jan 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित श्रीराधा शरणम सेवा समिति ने साल के पहले दिन टनकपुर रोखड़ में रह रहे मजदूर परिवारों को ठंड से बचने के लिए उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया। समिति अध्यक्ष कपिल भार्गव ने बताया कि समिति की ओर से 40 घरों में हनुमान चालीसा पाठ का अनुष्ठान और राधा नाम का कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत उन्होंने टनकपुर खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूर परिवारों को खुले आकाश के नीचे पालीथीन के तंबू (टेंट) में निवास करते हुए देखा। उनकी समस्या को देखते हुए उन्होंने इन निर्धन वर्ग के मजदूर परिवारों को कंबल, शाॅल, टोपी, जुराबें आदि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरतमंदों को समाज के सहयोग से मदद की जाएगी।
विज्ञापन