फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mining remains trapped in the buried Sarada, stirring up

ऊफनाई शारदा में फंसे खनन मजूदर, मचा रहा हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mining remains trapped in the buried Sarada, stirring up
टनकपुर (चंपावत)। बारिश से उफनाई शारदा में परिवार संग खनन मजदूर फंस गए। जान बचाने के लिए सभी मजदूर नदी में फंसे एक ट्रक की छत पर बैठे रहे, लेकिन धीरे-धीरे ट्रक भी डूबने लगा था। गनीमत रही कि ट्रक के डूूबने से पहले ही पुलिस टीम ने इन सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

पहाड़ में बारिश से शारदा का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह से ही बढ़ रहा था, लेकिन देर रात नदी उफान पर आ गई। जलस्तर बढ़ने पर बैराज के डाउन स्ट्रीम खनन क्षेत्र में रह रहे खनन मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकतर मजदूर सुरक्षित निकल आए, लेकिन एक परिवार के नौ लोग वहीं फंस गए। जान बचाने को वे नदी में खड़े एक ट्रक में चढ़े तो जलस्तर बढ़ने पर धीरे-धीरे ट्रक भी डूबने लगा। रात करीब 11 बजे मजदूरों के नदी के बीच में फंसे होने की सूचना पुलिस, प्रशासन को मिली। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा और मूसलाधार बारिश से मजदूरों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने रात में ही बचाव अभियान की तैयारी शुरू कर दी थी। सुबह करीब पांच बजे बारिश हल्की होने और उजाला होने पर नदी के बीच में डूबते ट्रक की छत पर बैठे मजदूर दिखे। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद फंसे सभी नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सका। सभी को सुरक्षित निकालने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। राफ्ट के सहारे मजदूरों के पास पहुंचे जवानों ने सभी को एक-एक डूबते ट्रक की छत से उतार कर राफ्ट में बैठा नदी से बाहर निकाला। विधायक कैलाश गहतोड़ी भी पल-पल की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

फंसे लोगों में एक ही परिवार के ये थे शामिल
उफनाई शारदा में फंसे सभी नौ लोग एक ही परिवार के थे। इनमें दातागंज बदायूं निवासी रंजीत कश्यप और उसकी पत्नी मोर कली के अलावा उनकी पुत्रियां सुशीला, चंचला, संजना, अंजलि, मिथिलेश और पुत्र हिमांशु, दीपांशु शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम में ये थे शामिल
रेस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, मनिहारगोठ चौकी प्रभारी एसआई तेज कुमार, एचसीपी विजय कुमार, जल पुलिस के रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान, गौरव दुर्गापाल, लाल सिंह, राकेश गिरी, प्रताप गड़िया के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल थे।

डीएम ने किया शारदा खनन क्षेत्र का निरीक्षण
टनकपुर (चंपावत)। ऊफनाई शारदा में मजदूर परिवार के फंसने की घटना के बाद जिलाधिकारी विनित तोमर ने खनन क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सैलानीगोठ स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और बचाव कार्य कराने का आश्वासन दिया है। डीएम ने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को शारदा टापू में रह रहे मजदूरों को भी नदी से बाहर निकाल कर सुरक्षित जगह में ठहराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एनएचपीसी प्रशासन को भी शारदा के जल स्तर की रिपोर्ट समय पर देना सुनिश्चित करने को कहा, ताकि खनन में लगे मजदूरों को जल स्तर के बारे में बताकर उन्हें अलर्ट किया जा सके। इस मौके पर एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीओ अविनाश वर्मा, खनन प्रभारी हरीश पाल भी मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed