{"_id":"5debdf938ebc3e1c1e476a64","slug":"mineral-extraction-tanakpur-news-hld3670227158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा से जल्द खनिज निकासी शुरू होने के आसार कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा से जल्द खनिज निकासी शुरू होने के आसार कम
विज्ञापन
शारदा से खनन को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी और खनन कारोबारी।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन विभाग और प्रशासन भले ही 15 दिसंबर से शारदा से खनिज निकासी शुरू कराने के प्रयास में जुटा हो लेकिन ट्रक मालिकों और खनन कारोबारियों के रुख से प्रशासन की मंशा के अनुरूप खनिज निकासी शुरू होने के आसार कम नजर आ रहे हैं। शनिवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती ने खनन से जुड़े विभागों और खनन कारोबारियों की बैठक लेकर खनन को लेकर तैयारी की समीक्षा की। एसडीएम ने जल्द से जल्द खनन शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
खनन विभाग ने शारदा के डाउन स्ट्रीम का निकासी गेट 15 नवंबर को खोल दिया था लेकिन ट्रकों के पंजीकरण का नवीनीकरण, अप स्ट्रीम के निकासी गेट खोलने में देरी, खनिज सामग्री के रेटों का निर्धारण, स्टोन क्रशर मालिकों की ओर से खनिज सामग्री खरीदने में असमर्थता जताने जैसी अन्य अधूरी तैयारी के चलते ट्रक मालिकों और कारोबारियों ने खनिज निकासी अब तक शुरू नहीं की। खनन में देर से जहां सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं खनन से जुड़े लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
प्रशासन और खनन विभाग 15 दिसंबर से खनिज निकासी शुरू कराने की तैयारी में जुटा है। शनिवार को एसडीएम ने खनन तैयारी की समीक्षा की। खनन प्रभारी हरीश ने खनन की तैयारी पूरी कर लेने की बात कहीं। वहीं कारोबारियों ने खनिज निकासी शुरू करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि अब तक न तो अप स्ट्रीम में खनिज निकासी के लिए रास्ता बनाया गया है और न ही ट्रकों के पंजीकरण का कार्य पूरा हो पाया है। वहीं आधे से अधिक ट्रक मालिकों के टैक्स भी जमा नहीं हो पाए है।
विज्ञापन
खनन विभाग और कारोबारियों के तर्क से लगता है कि तय तिथि सेे खनिज निकासी शुरू नहीं हो पाएगी। बैठक में सीओ विपिन चंद्र पंत, एआरटीओ वीके सिंह, क्रसर स्वामी अनुज अग्रवाल, अमित ठाकुर, खनन कारोबारी जीडी खुल्लर, कुलदीप पाटनी, जगदीश सिंह, जगदीश खर्कवाल, विनोद बिष्ट, मोहन भंडारी, महेश सिंह, अमजद हुसैन आदि मौजूद थे।