{"_id":"5edc94168ebc3e905a08f439","slug":"milk-parlers-will-start-from-july96","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में एक माह में शुरू हो जाएंगे मिल्क पार्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में एक माह में शुरू हो जाएंगे मिल्क पार्लर
विज्ञापन
चंपावत में डेरी कार्यक्रमों की समीक्षा करती दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले में मिल्क पार्लर खोलने की कवायद तेज हो गई है। जुलाई से ये मिल्क बार शुरू हो जाएंगे। पहले चरण में चार नगरीय (चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर व बनबसा) क्षेत्रों में इसे शुरू किया जा रहा है। दुग्ध संघ ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी ने योजना की समीक्षा करने के बाद बताया कि जिले के नगरीय क्षेत्र में 20 मिल्क पार्लर खोले जाने हैं। इससे न केवल दूध को आसानी से लोगों को सुलभ कराया जा सकेगा, बल्कि कोरोना महामारी के दौर में आए प्रवासियों के लिए भी स्वरोजगार मुहैय्या कराया जा सकेगा। इस योजना में 25 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। पार्लर बनाने वाले को दो लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा। फिलहाल इसके लिए दो आवेदन आए हैं।
--::: दुधारू मवेशियों के लिए 50 लोगों ने किया आवेदन :: चंपावत। दुग्ध संघ एनसीडीसी (राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम) के जरिए भी दुग्ध उत्पादकों को ऋण दे रहा है। दुग्ध संघ प्रबंधक राजेश मेहता का कहना है कि एनसीडीसी की इस योजना में तीन दुधारू जानवरों के लिए 2.46 लाख और पांच जानवरों के लिए 4.10 लाख रुपये दिए जाएंगे। जिसमें योजना के प्रत्येक लाभार्थी को 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। फिलहाल इस योजना का लाभ 200 लोगों को दिया जाएगा। अब तक तीन जानवरों के लिए 35 और दो जानवरों के लिए 15 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन