फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Milk prices increased applicable from March Champawat Uttarakhand news in hindi

Champawat News: दूध के दामों की गई बढ़ोत्तरी, मार्च से होंगे लागू, जानिए अब कितने रुपये हुआ महंगा

Wed, 01 Mar 2023 04:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 01 Mar 2023 04:05 PM IST
सार

पिछले साल 23 सितंबर को दाम बढ़ाए गए थे। तब दूध में जीएसटी लागू होने की दलील दी गई थी। चंपावत जिले में 210 समितियां हैं। इन समितियों के साढ़े चार हजार दुग्ध उत्पादकों से समिति रोजाना 12 हजार लीटर दूध एकत्र करती है।

विज्ञापन
Milk prices increased applicable from March  Champawat Uttarakhand news in hindi
दूध के बढ़े दाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले में दूध के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है। स्टैंडर्ड दूध की कीमत में एक लीटर में पांच रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है है। स्टैंडर्ड दूध में 8.50 एसएनएफ (सॉलिड नॉट फैट) और 4.50 वसा होता है। वहीं सामान्य खुला दूध दो रुपये महंगा होगा। नए दाम पहली मार्च से लागू होंगे।
विज्ञापन


जिले में दुग्ध संघ रोजाना स्टैंडर्ड और सामान्य दूध कुल मिलाकर छह हजार लीटर की बिक्री करता है। इससे उपभोक्ताओं को हर माह 60 हजार रुपये की चपत लगेगी। अलबत्ता दुग्ध संघ ने दूध से निर्मित अन्य उत्पादों की कीमत में बढ़ोत्तरी को कुछ समय के लिए रोक दिया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व पिछले साल 23 सितंबर को दाम बढ़ाए गए थे। तब दूध में जीएसटी लागू होने की दलील दी गई थी। चंपावत जिले में 210 समितियां हैं। इन समितियों के साढ़े चार हजार दुग्ध उत्पादकों से समिति रोजाना 12 हजार लीटर दूध एकत्र करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की सहमति से पहली मार्च से दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। कीमतें बढ़ाने से दुग्ध उत्पादकों को भी अधिक दाम देना संभव होगा। दूध से निर्मित अन्य उत्पादों की कीमत की वृद्धि कुछ दिनों के लिए टाली गई है। - पुष्कर सिंह नागरकोटी, प्रबंधक, दुग्ध संघ, चंपावत।

 
Trending Videos

पहली मार्च से बढ़ी कीमतें:

सामग्री: पुरानी दर- नई दर (रुपये में)

खुला दूध (प्रति लीटर):

46- 48

स्टैंडर्ड दूध (400 मिली):

20- 22
 

बाजार में आज से किसान 40 रुपये लीटर बेचेंगे दूध
दूध के दाम बढ़ाने को लेकर लंबे समय से किसानों की मांग अब पूरी हो सकी है। पहली मार्च से किसान बाजार में 40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध बेचेंगे। भारतीय किसान यूनियन ने नगर के व्यापारियों से संपर्क कर एक मार्च से दूध के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया।

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष मदन मोहन पुजारी और यूनियन के प्रदेश सचिव मोहन बगौली के नेतृत्व में किसानों ने दूध के दाम बढ़ाने को लेकर नगर के सभी व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि किसान लंबे समय से दूध के दाम को बढ़ाने की मांग कर रहे थे जिस पर उन्होंने व्यापारियों का भी समर्थन ले लिया है।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: करोड़ों रुपये के सपने दिखा चिट फंड कंपनी के संचालक लाखों रुपये लेकर फरार, मुकदमा दर्ज

यूनियन ने सभी दुग्ध उत्पादकों से एक मार्च से दूध को 40 रुपया प्रति लीटर के हिसाब से बिक्री करने को कहा है। अभी तक किसान दूध को 35 रुपये लीटर के हिसाब से बाजार में बेच रहे थे। किसान यूनियन ने दूध के दाम बढ़ाने में सहयोग करने पर व्यापार संघ, नगरपालिका अध्यक्ष, प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर केशव चौबे, राजकिशोर साह, दयाकिशन जोशी, गंगा राम, गोविंद चौबे, पूरन सेठी, मोहन सिंह देव, हरीश कापड़ी, चंद्र बल्लभ उपाध्याय, भुवन पुनेठा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed