फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chit fund company operator absconded with lakhs rupees Fraud Crime Dehradun News

Dehradun News: करोड़ों रुपये के सपने दिखा चिट फंड कंपनी के संचालक लाखों रुपये लेकर फरार, मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Mar 2023 11:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2023 11:23 AM IST
सार

पीड़ित जरीन ने बताया कि सोसायटी संचालक राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी ऋषिकेश और पीतांबर पाल निवासी बैरागीवाला जस्सोवाला ने सोसायटी में निवेश पर मोटे रिटर्न का झांसा दिया। महिला ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार, रिश्तेदार और परिचितों का कंपनी में 75 लाख रुपये का निवेश कराया और रिटर्न नहीं मिला।

विज्ञापन
Chit fund company operator absconded with lakhs  rupees Fraud Crime Dehradun News
money new - फोटो : istock

विस्तार

लोगों को करोड़ों रुपये के रिटर्न के सपने दिखाकर चिट फंड सोसायटी के दो संचालक लाखों रुपये लेकर चंपत हो गए। कंपनी की एजेंट ने दो संचालकों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एजेंट ने भी अपने रिश्तेदारों और परिचितों के 75 लाख रुपये जमा कराए थे। इसका उन्हें करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये रिटर्न देने का वादा किया गया था।

विज्ञापन


मामला सर्वोत्तम को-ऑपरेटिव सोसायटी से जुड़ा है। यहां पर जरीन खान निवासी सरस्वती विहार, डाकपत्थर बतौर एजेंट काम करती थीं। जरीन ने बताया कि सोसायटी संचालक राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी शारदा सदन लेन 28 गुमानीवाला ऋषिकेश और पीतांबर पाल निवासी बैरागीवाला जस्सोवाला हैं।
विज्ञापन


कहा कि दोनों ने सोसायटी में निवेश पर मोटे रिटर्न का झांसा दिया। महिला ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार, रिश्तेदार और परिचितों का आरोपियों की कंपनी में 75 लाख रुपये का निवेश कराया। आरोप है कि रिटर्न नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: जोशीमठ में भूमि धंसने की दर हुई दोगुनी, एसडीसी फाउंडेशन ने जारी की जनवरी की रिपोर्ट


उन्होंने दबाव बनाया तो मीरगंज जिला बरेली यूपी में तीन बीघा जमीन की रजिस्ट्री कर दी। महिला मौके पर गई तो जमीन नदी क्षेत्र की थी। जिसकी कीमत 1.80 लाख रुपये बीघा थी। महिला ने निवेशकों की रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस दौरान झूठा केस कराने की धमकियां दी गईं। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed