{"_id":"6136649f8ebc3e7a2519ba1e","slug":"migration-in-tanakpur-tanakpur-news-hld437053583","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और नेपाल की ओर से अभी नहीं खोला गया टनकपुर सीमा से आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और नेपाल की ओर से अभी नहीं खोला गया टनकपुर सीमा से आवागमन
विज्ञापन
टनकपुर सीमा पर कोरोना जांच को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम व साथ में व्यापारी नेता।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन ने टनकपुर सीमा से भारत-नेपाल के बीच टनकपुर सीमा से भले ही आवागमन खोल दिया है, लेकिन नेपाल प्रशासन की ओर से अभी इस पर कोई फैसला न होने के कारण संशय बना है।
सोमवार को सीमा पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को लौटना पड़ा। इधर, एसएसबी ने अपनी ओर से मंगलवार से सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक आवागमन खोलने की बात कही है।
कोरोना की दूसरी लहर से बंद भारत-नेपाल की टनकपुर सीमा से आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। दोनों देशों में संक्रमण का खतरा कम होने के बाद हालांकि भारतीय प्रशासन ने पहली और दूसरी लहर के बीच की तरह सशर्त आवागमन की अनुमति दे दी है। दोनों देशों के बीच आवाजाही के लिए कोरोना जांच या फिर दोनों टीके लगाने का प्रमाण दिखाना होगा।
विज्ञापन
भारत की ओर सेे सोमवार से सीमा खोल दी गई है, लेकिन नेपाल प्रशासन ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। इससे आवागमन सुचारु नहीं हो पाया है। इस कारण सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी के नेतृत्व में सीमा पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम लौट आई।
इधर, एसएसबी के उप कमांडेंट बीपीएस नेगी ने बताया कि एसएसबी की ओर से मंगलवार से सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक आवागमन होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सीमा पर तैनात रहने के लिए कहा गया है।
सीमा खोलने को लेकर नेपाल के व्यापारी भी उत्सुक, सीडीओ से मिले
टनकपुर सीमा से आवागमन खोलने के लिए नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव बाजार के व्यापारी भी उत्सुक हैं। सीमा सील रहने से दोनों देशों के व्यापारियों को कारोबार में खासा नुकसान हुआ है।
सोमवार को ब्रह्मदेव के व्यापारी नेताओं के शिष्टमंडल ने महेंद्रनगर के प्रमुख जिलाधिकारी रामप्रसाद पांडेय से मुलाकात कर आवागमन सुचारु करने का आग्रह किया है। ब्रह्मदेव के व्यापारी नेताओं ने बताया कि प्रमुख जिलाधिकारी नेे एपीएफ और नेपाल पुलिस के एसपी से वार्ता कर जल्द फैसला लेने का भरोसा दिलाया है।