{"_id":"5cf27cb9bdec22073a5fe4a1","slug":"message-for-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
Sat, 01 Jun 2019 10:57 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिन एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन प्रशासन ने गत शुक्रवार को टनकपुर के शारदा बैराज क्षेत्र और नेपाल मार्ग में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। पावर स्टेशन के अधिकारियों ने लोगों से स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ भारत निर्माण में आगे आने का आह्वान किया।
निगम मुख्यालय के निर्देश पर स्वच्छता अभियान के तहत टनकपुर पावर स्टेशन में सफाई और पौधरोपण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतिम दिन गत शुक्रवार को पावर स्टेशन के महाप्रबंधक पीके गुप्ता के नेतृत्व में टनकपुर बैराज परिसर और नेपाल मार्ग की सफाई कर गंदगी का निस्तारण किया गया। महाप्रबंधक गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत कूड़े का पृथककरण, फागपुर ग्रामसभा में जैविक कूडे़ से कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण, स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, नुक्कड़ नाटक, लोक संगीत, नृत्य द्वारा स्वच्छता का संदेश देना और पॉलिथीन उन्मूलन के लिए आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, स्वयंसेवकों ने भी प्रतिभाग किया। वहां प्रबंधक सिविल संजय सिंह परिहार, प्रबंधक यांत्रिक एनएम गुप्ता, प्रबंधक सिविल जयप्रकाश के अलावा पावर स्टेशन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
गर्मी से संक्रामक रोगों की रोकथाम को विशेष सफाई अभियान
टनकपुर। भीषण गर्मी से संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर में सफाई कर कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। प्रभारी ईओ बसंतराज चंद ने बताया कि गर्मी से संक्रामक रोगों से बचाव को एसडीएम दयानंद सरस्वती के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर के 11 में से पांच वार्डों में सफाई ठेकेदार और शेष वार्डों में पालिका के पर्यावरण मित्र सफाई अभियान में जुटे हैं। कूड़ा स्थलों पर भी गंदगी त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।