{"_id":"599c667f4f1c1b23678b45e2","slug":"memorial-open-football-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप साह मेमोरियल ओपन फुटबाल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप साह मेमोरियल ओपन फुटबाल प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
मेमोरियल ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। यहां गोरलचौड़ मैदान में मंगलवार को राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय प्रदीप साह कुमइयां मेमोरियल ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व फुटबाल महेंद्र सिंह बोहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मुकाबला चौकी एकादश और जूप इलेवन के बीच खेला गया। जिसका नतीजा ट्राई ब्रेकर के जरिए निकला।
जिसमें चौकी ने 3-2 से मुकाबला जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच के पहले हाफ में चौकी इलेवन के कुंडल ने शानदार गोल कर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई तो दूसरे हाफ में जूप इलेवन के संदीप ने गोल कर बराबरी कर ली। मैच समाप्ति तक दोनों ही टीमें एक-एक की बराबरी पर रही। मैच का निर्णय टाइब्रेकर के जरिए किया गया।
इसमें चौकी के सूरज, संजय, कुनाल ने गोल किए जबकि जूप की तरफ से रोहित, संदीप ही गोल कर पाए। मैच के निर्णायक निक्की साह, नितिन तड़ागी, राजू डसीला रहे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया, जबकि स्कोरिंग की भूमिका हेमंत वर्मा, जगदीश किरौला ने निभाई।
विज्ञापन
आयोजक विकास साह ने अतिथियों का खिलाड़ियों से परिचय करवाया। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, सुनील साह, रविंद्र तड़ागी, प्रदीप बोहरा, अमित वर्मा, भगवतशरण राय, मुन्ना राय, महेश ढेक, मंदीप ढेक, कैप्टन बिंदु सिंह मौनी, दान सिंह आदि मौजूद रहे।