फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Memorandum given to the municipality in protest against service charge

Champawat News: सेवा शुल्क के विरोध में नगर पालिका को दिया ज्ञापन

Mon, 15 Jan 2024 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 15 Jan 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Memorandum given to the municipality in protest against service charge
लोहाघाट में सेवा शुल्क के विरोध में ज्ञापन देते लोग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में पालिका की ओर से लगाए गए सेवा शुल्क का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनप्रतिनिधियों और लोगों ने सेवा शुल्क के विरोध में नगर पालिका को ज्ञापन दिया। सोमवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और लोगों ने नगर पालिका में सेवा शुल्क के विरोध को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जबरन लगाए सेवा शुल्क को वापस लेने की मांग की। लोगों ने कहा कि बगैर बोर्ड में पास किए नगर के लोगों के ऊपर सेवा शुल्क लगा दिया गया है। इसका सभी निवर्तमान नगर पालिका सभासद और लोग विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नगर पालिका को सेवा शुल्क लगाना ही था तो पहले सभी लोगों और पालिका के सभासदों को विश्वास में लिया जाता। उन्होंने बताया कि 2016 में केवल जनता से सेवा शुल्क लगाने के बारे में राय मांगी गई थी लेकिन इसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने सेवा शुल्क वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर निवर्तमान सभासद राजकिशोर साह, मीना ढेक, भुवन बहादुर, बीना कनौजिया, दीपा गोस्वामी, दीपक साह, नवीन गोस्वामी, सतीश राजन, त्रिलोक सिंह, चंद्रशेखर, राजू बिष्ट, दीपक उप्रेती, हेम चंद्र राय, जगदीश गोरखा, भुवन भट्ट, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed