{"_id":"597634494f1c1bb4058b46fe","slug":"mehndi-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी प्रतियोगिता में सीबा अंसारी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी प्रतियोगिता में सीबा अंसारी अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
मेहंदी प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब की मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता में सीबा अंसारी जीती, जबकि रिया गुप्ता द्वितीय, वर्षा साहनी तृतीय रहीं। अलका वर्मा, प्रीति राजपूत ने सांत्वना पुरस्कार जीता। पंचमुखी धर्मशाला में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र की 46 युवतियों ने प्रतिभाग कर अपने हाथों में एक बढ़कर एक बेहतरीन मेहंदी रचाई। निर्णायक मंडल में लायन लेडी जूही गुप्ता, नैना गुप्ता, रूपल अग्रवाल शामिल थी।
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर क्लब के निदेशक अभिषेक गुप्ता ने प्रतिभागियों, सहयोगियों का आभार जताया। आयोजन में नरेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, दीपक जैन, मनोज गुप्ता, संजय छतवाल, दीपक छतवाल, संजय अग्रवाल, विकास गुप्ता, संजय अग्रवाल, राजीव आर्य, आलोक अग्रवाल, दर्पण अग्रवाल, अरुण अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन