फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting with officers regarding light connection

यूपी सिंचाई विभाग की बिजली जुड़ी

Tue, 02 Apr 2019 10:33 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)। 
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।  Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 02 Apr 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Meeting with officers regarding light connection
बनबसा में आयोजित बैठक में यूपी सिंचाई विभाग और यूपीसीएल के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

यूपी सिंचाई विभाग और यूपीसीएल के अधिकारियों की बैठक के बाद मंगलवार देर शाम शारदा बैराज और शारदा हेडवर्क्स कालोनी परिसर की बिजली जोड़ दी गई है। निर्णय लिया गया कि अब प्रतिवर्ष मार्च (वित्तीय वर्ष) में यूपी सिंचाई विभाग यूपीसीएल को बिजली उपभोग का भुगतान करेगा। अब तक के बकाए के बारे में दोनों राज्यों के उच्चाधिकारियों की बैठक के बाद शासन स्तर पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


शारदा हेडवर्क्स पर बिजली उपभोग का करीब साढ़े 13 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने पर यूपीसीएल ने पिछले वर्ष 29 दिसंबर को शारदा बैराज की बिजली काट दी थी। बाद में 25 मार्च को कालोनी परिसर की भी बिजली काट दी गई। मंगलवार को यहां हुई बैठक में यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स और यूपीसीएल के बीच बिजली के भुगतान को लेकर पनपा विवाद निपटा दिया गया है।
विज्ञापन


तय किया गया है कि अब शारदा हेडवर्क्स बैराज और कालोनी परिसर की बिजली उपभोग के बिल का भुगतान प्रतिवर्ष मार्च में करेगा। शारदा हेडवर्क्स का अब तक का बकाया भुगतान (13.50 करोड़ रुपये) का निर्णय दोनों राज्यों के उच्चाधिकारियों पर छोड़ दिया गया है, जो शासन स्तर पर निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि फिलहाल शारदा हेडवर्क्स ने 15 लाख रुपये विभाग के खाते में ऑनलाइन जमा कराए हैं।


बैठक में यूपी सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभिंयता शरद कुमार सिंह, अधीशासी अभियंता प्रमोद कुमार, शारदा हेडवर्क्स बनबसा के एसडीओ बृजेश मौर्या, यूपीसीएल के एसडीओ शोएब रजा, लोहियाहेड पावर हाउस के उपमहाप्रबंधक महकार सिंह आदि मौजूद रहे। बता दें कि इससे पूर्व टनकपुर तहसील के एसडीएम दयानंद सरस्वती ने भी उक्त अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed