{"_id":"626d88a5fe1c460ac315883d","slug":"meeting-of-vyapar-mandal-banbasa-tanakpur-news-hld461167038","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री नाम से नेपाली डग्गामार बसों का संचालन बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्री नाम से नेपाली डग्गामार बसों का संचालन बंद कराने की मांग
विज्ञापन
व्यपारियों को संबोधित करते उद्योग व्यापार प्रतिनिपधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के बनबसा, टनकपुर पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने दोनों व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से वार्ता कर व्यापार में हो रहीं परेशानियों की जानकारी ली। व्यापारियों ने जीएसटी का सरलीकरण कर नेपाल के साथ होने वाले व्यापार में आ रहीं दिक्कतों को भी दूर करने की मांग की।
बनबसा में हुई बैठक में व्यापारियों ने ऑनलाइन होने वाले व्यापार पर रोक लगाने, नेपाल से मैत्री के नाम पर संचालित होने वाली डग्गामार बसों का संचालन रोकने, एसएसबी की ओर से भारत-नेपाल के बीच होने वाले व्यापार को प्रभावित करने की बात रखी। अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी की अध्यक्षता में महामंत्री अभिषेक गोयल ने बैठक का संचालन किया। वहां प्रदेश मंत्री शंकर लाल वर्मा, प्रदेश प्रभारी हर्षवर्धन पांडेय, कोषाध्यक्ष लोकेश पारीक, पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, पूर्व महामंत्री संजय पारीक, ललित वर्मा, दिनेश उप्रेती, प्रेम सिंह रावत, नवीन जोशी और नवीन भट्ट मौजूद थे।
उधर टनकपुर के व्यापारियों ने जीएसटी के सरलीकरण कर टनकपुर बैराज को नेपाल के साथ व्यापार के लिए खोलने की मांग रखी। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी नहीं की जाएगी। उनकी समस्याओं के लिए सरकार से वार्ता कर सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। टनकपुर में अध्यक्ष शाहिद हुसैन की अध्यक्षता में भगवत शरण ने बैठक का संचालन किया। वहां चीनू अग्रवाल, मोहित गड़कोटी, संजय पांडे, अंकित अग्रवाल, सत्यप्रकाश, राजीव आर्य और केदार दत्त जोशी आदि थे।