फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of kumaun comissioner in Tanakpur

उपचुनाव के लिए कुमाऊं आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Meeting of kumaun comissioner in Tanakpur
टनकपुर में विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते कुमाऊं आयुक्त दीपक रा? - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर/चंपावत। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज टनकपुर में हुई समीक्षा बैठक में आयुक्त ने सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने उपचुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि मतदान की सभी आवश्यक सामग्री तैयार करने के साथ ही मतदान कर्मचारियों की तैनाती कर द्वितीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान के लिए रिजर्व सहित कुल 167 टीमें बनाई गयी हैं। इसके लिए कुल 668 मतदान कर्मचारी लगाए गए हैं। बैठक में उपस्थित डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैन्य, पुलिस बल तैनात किया गया है। चुनाव आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन करते हुए निर्वाचन को संपन्न करें। बैठक में पुलिस अधीक्षण देवेंद्र पींचा, एडीएम हेम कुमार वर्मा, एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, सीईओ जितेंद्र सक्सेना, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed