फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of EX Army Staff in Banbasa

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के पक्ष में हों एकजुट : कैलाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Meeting of EX Army Staff in Banbasa
बनबसा में एक पूर्व सैनिक का सम्मान करते पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। पूर्व सैनिक पुनर्मिलन सम्मेलन में मौजूद पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर कापड़ी के लिए सीट छोड़ने पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी की सराहना की। कहा कि उनका यह त्याग चंपावत विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास लिए कारगर साबित होगा। पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस में हो रहीं दिक्कतों को सुलझाने की मांग की। मुख्य अतिथि कैलाश गहतोड़ी ने पूर्व सैनिकों की मांगों को पूरा करवाने के लिए सदैव कार्य करने का भरोसा दिलाया। इसके लिए उन्होंने पूर्व सैनिकों से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की।
विज्ञापन

शौर्य होटल में आयोजित सम्मेलन में पूर्व सैनिकों ने चंपावत में होने वाले आगामी उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री को जिताने की बात कही। कैप्टन राजेंद्र सिंह अधिकारी और पूर्व सैनिक एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी ने कहा कि चंपावत जिला संपूर्ण विकास के लिए तरस रहा है। इसी कारण उनका गैर राजनीतिक संगठन चंपावत के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री को जिताएगा। कैप्टन हरीश कापड़ी ने रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर पूर्व सैनिकों को उनके हक आसानी से दिलाने की मांग की। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। बैठक में कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन प्रेम चंद, कैप्टन गगन चंद रजवार, सूबेदार बुद्धिबल्लभ पांडे, देवी दत्त कापड़ी, हवलदार भूपाल भट्ट, विक्रम सिंह खाती, नायक कैलाश चंद्र रायआदि रहे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने दो दिव्यांगों को दी इलेक्ट्रिक स्कूटी
बनबसा (चंपावत)। यहां आयोजित पूर्व सैनिकों के सम्मेलन के बाद पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने क्षेत्र के दो दिव्यांगों को अपनी ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट की। इनमें शामिल वार्ड संख्या छह निवासी हरिओम राणा एवं पूर्णागिरि सेलागाड़ निवासी प्रदीप तिवारी को उन्होंने स्कूटी की चाबियां सौंपीं। बताया कि गहतोड़ी ने बहुत पहले इन दिव्यांगों को स्कूटी देने का आश्वासन दिया था। इस पुनीत कार्य के लिए लोगों ने गहतोड़ी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed