फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of Congress For Election in Champawat

चंपावत विधानसभा उपचुनाव को कांग्रेस ने कमर कसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Congress For Election in Champawat
चंपावत में कांग्रेस पार्टी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत सीट से चुनाव लड़ने के निर्णय के एक सप्ताह बाद कांग्रेस सक्रिय हुई। पार्टी पर्यवेक्षक और विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। पांच नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी की मंशा जताई। लगातार पांच चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा बैठक में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

बैठक में पर्यवेक्षकों ने दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी और स्थानीय प्रत्याशी को मैदान में उतारने के संकेत दिए गए। ऐसा कर पार्टी इस चुनाव को बाहरी बनाम स्थानीय का रूप देने पर जोर देगी। विकास के मुद्दों को मुखरता से उठाया जाएगा। बैठक में धड़ेबाजी दूर कर एकजुट पर जोर दिया गया। बताया गया कि पांच नेताओं ने दावेदारी की है। ये सभी नाम आलाकमान को भेजे जाएंगे लेकिन इन नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में महामंत्री दिनेश खर्कवाल ने संचालन किया। बैठक में वरिष्ठ नेता उमेश खर्कवाल, भगीरथ भट्ट, विकास साह, सेवादल प्रभारी हरीश चौधरी, एडवोकेट निर्मल तड़ागी, विमला सजवाण, चेयरमैन विजय वर्मा, बीबी चंद, आशा टम्टा, महेश ढेक आदि थे।
विज्ञापन

टिकट चाहने वालों में दो महिला नेताएं भी!
चंपावत। कांग्रेस ने टिकट की इच्छा जताने वाले नेताओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं लेकिन सूत्र बताते हैं कि इन पांच दावेदारों में दो महिलाएं भी हैं। सूत्रों के मुताबिक दावेदारों में दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, विमला सजवाण, निर्मला गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, महेश चंद शामिल हैं। वहीं इस साल हुए विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने वाले नौ नेताओं में से तीन (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी) ने पार्टी ही छोड़ दी है। पाटनी को छोड़ शेष दो नेता बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं निजी व्यस्तता की वजह से बैठक में मौजूद नहीं था लेकिन बैठक से पहले सभी पर्यवेक्षकों से मुलाकात हुई। पूरी तरह पार्टी के निर्देशों का पालन कर जो भी निर्णय होगा उसे स्वीकार करूंगा। - हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed